Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

गिर के जंगल में प्रधानमंत्री का दिखा अलग अंदाज, शावक को दुलारते शेरनी की खींची फोटो

विश्व वन्य जीव दिवस के दिन सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का काफिला सुबह जूनागढ़ जिले के सासण गिर स्थित भंभाफोल नाके से सासण गिर जंगल के रूट नंबर 2 से प्रवेश किया। खुली जिप्सी में प्रधानमंत्री ने अभयारण्य में शेर, शेरनी और उनके बच्चे को देखा।

03 Mar 2025

गिर के जंगल में प्रधानमंत्री का दिखा अलग अंदाज, शावक को दुलारते शेरनी की खींची फोटो

जूनागढ़। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने तीन दिवसीय गुजरात दौरे के अंतिम दिन सोमवार को सासण गिर में जंगल सफारी कर एशियाई शेरों काे देखा। एशियाई शेरों के प्राकृतिक निवास में प्रधानमंत्री करीब तीन घंटे रहे।इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने ट्विटर कर लोगाें से गिर अभयारण्य आने का आग्रह भी किया। यात्रा के दौरान पुलिस ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए थे।

विश्व वन्य जीव दिवस के दिन सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का काफिला सुबह जूनागढ़ जिले के सासण गिर स्थित भंभाफोल नाके से सासण गिर जंगल के रूट नंबर 2 से प्रवेश किया। खुली जिप्सी में प्रधानमंत्री ने अभयारण्य में शेर, शेरनी और उनके बच्चे को देखा। एक जगह शेरनी अपने बच्चे को दुलारते दिखी तो प्रधानमंत्री ने इनकी तस्वीर अपने कैमरे खींच ली। जिप्सी से जंगल की यात्रा पर निकले प्रधानमंत्री मोदी को एक जगह बहुत सारे पलाश के फूल दिखे। उन्होंने जिप्सी से पलाश के फूल तोड़े। जंगल सफारी के दौरान प्रधानमंत्री ने सिर पर हैट पहन रखा था और उनके हाथ में कैमरा था। उन्होंने आर्मी की तरह दिखने वाला लिबास भी पहन रखा था। रास्ते में एक जगह शेर परिवार विश्राम करता मिला तो उन्होंने उसकी फोटो अपने कैमरे में कैद कर ली। प्रधानमंत्री मोदी ने कई जगहों पर कैमरे से गिर सफारी के सुंदर दृश्यों को देखा।

जूनागढ़ जिले के सासन गिर अभयारण्य में प्रधानमंत्री के वन विभाग के उच्चाधिकारी भी साथ थे। इस दौरान सुरक्षा की कड़े

बंदोबस्त किए गए थे। जंगल सफारी के बाद प्रधानमंत्री ने अपने एक्स ट्विटर हैंडल पर एक पोस्ट भी शेयर किया है। उन्होंने जिसमें तस्वीरों के साथ लिखा, आज सुबह विश्व वन्य जीव दिवस पर, मैं गिर में सफारी पर गया, जैसा कि हम सभी जानते हैं कि यह भव्य एशियाई शेर का घर है। गिर आने से गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य करते समय हमने सामूहिक रूप से जो काम किया था, उसकी कई यादें भी ताजा हो जाती हैं। पिछले कई वर्षों के सामूहिक प्रयासों ने यह सुनिश्चित किया है कि एशियाई शेरों की आबादी लगातार बढ़ रही है। एशियाई शेरों के आवास को बनाए रखने में आसपास के क्षेत्रों में आदिवासी समुदायों और महिलाओं की भूमिका भी उतनी ही सराहनीय है। यहां गिर की कुछ और झलकियां दी गई हैं। मैं आप सभी से भविष्य में गिर आने का आग्रह करता हूं।” "गिर में शेर और शेरनियां! मैंने आज सुबह फोटोग्राफी की कोशिश की।"

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


गिर के जंगल में प्रधानमंत्री का दिखा अलग अंदाज, शावक को दुला
विश्व वन्य जीव दिवस के दिन सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का काफिला सुबह जूनागढ़ जिले के सासण गिर स्थित भंभाफोल नाके से सासण गिर जंगल के रूट नंबर 2 से प्रव





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News